Download JNV Entrance Result for 6th Class 2020

कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के पहले चरण का परिणाम जल्द होगा जारी*

नई दिल्ली: Navodaya Class 6 Result 2020: जहां एक ओर देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता कर्फ्यू, लॉक-डाउन जैसे प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न शैक्षणिक कार्य भी स्थगित कर दिये गये हैं। इन्हीं में से एक है नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पहले चरण की आयोजित परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित करना। एनवीएस क्लास 6 फेज 1 एग्जाम रिजल्ट 2020, जिसकी मार्च के पहले सप्ताह में ही जारी किये जाने की उम्मीद थी, संभावना है कि अब 31 मार्च के बाद ही अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किये जाएं।

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) देश भर के विभिन्न नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पहले चरण की आयोजित परीक्षा 2020 का परिणाम जल्द ही घोषित करेगा। जो छात्र फेज 1 की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे परिणामों की घोषणा होने के बाद अपना परिणाम समिति की ऑफिशियल वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

Click here Download Result Update

1 comment:

  1. We should stay at home and away from Corona. Get the latest updates from Japan, Korea, China and other East Asian Countries, Visit ACN - Latest News of Japan | Trending News in South Korea | China Business News

    ReplyDelete