राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) (मेन) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के लिये एक अंतिम मौका देने का निर्णय किया है। आवेदन फॉर्म 19 मई से 24 मई के बीच उपलब्ध होंगे। वहीं, जेईई (मेन) के लिये पहले आवेदन कर चुके छात्र भी 25 मई से 31 मई के बीच अपने परीक्षा केंद्र के विकल्प में बदलाव कर सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि काफी छात्रों का विदेश में कॉलेज में जाना तय था लेकिन कोविड-19 से उत्पन्न बदली हुई परिस्थितियों के कारण अब वे देश में ही अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं और जेईई (मेन) परीक्षा देना चाहते हैं । ऐसे छात्रों की ओर से मांग आई थी कि वे फार्म भरना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन अन्य छात्रों पर भी लागू होगा जो किसी न किसी कारण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे या जेईई (मेन) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं। वहीं जेईई (मेन) के लिये आनलाइन फार्म में सुधार की सुविधा 25 मई से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी।
No comments:
Post a Comment