DSE: Download Teacher Transfer Policy 2026 (Revised)

 Click here Download

Teacher Transfer Policy 2026

General Transfer Drive प्रक्रिया*

सबसे पहले डाटा वेरिफिकेशन, उसके बाद Deployment Policy के तहत मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और  CMEEE स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती, रिक्त पदों की सूची तैयार की जाएगी उसके बाद पदों का Normalization किया जाएगा, स्थानांतरण योग्य अध्यापकों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी, Yes/No के ऑप्शन मांगे जाएंगे,  स्कूल चॉइस भरवाई जाएगी, स्टेशन आबंटित किए जाएंगे, ऑर्डर जनरेट किए जाएंगे और अंत में Grievances Redressal Mechanism चलाया जाएगा ।*

*⭕मुख्य बिन्दु -*

*▶️Minimum Tenure - एक विद्यालय में किसी भी कोर पोस्ट पर क्वालिफाइंग डेट तक एक वर्ष का कार्यकाल (CCL का समय शामिल नहीं किया जाएगा)*

*▶️Prescribed Tenure - अध्यापक किसी भी एक विद्यालय में कोर पोस्ट पर लगातार (Continuously) पांच वर्ष तक रह सकता है (CCL का समय शामिल नहीं किया जाएगा) बशर्ते इनका पद सरप्लस कैटेगरी में न आ जाए ।इसके पश्चात ड्राइव में भाग लेना अनिवार्य होगा ।*

*▶️जनरल ट्रांसफर ड्राइव वर्ष में एक बार होगा तथा विभाग इसके लिए कोई भी कट ऑफ डेट निश्चित कर सकता है ।*

*▶️सीएंडवी अध्यापकों को जिले में उसे विषय के टीजीटी अध्यापकों पर वरीयता दी जाएगी ।*

*▶️ESHM को ESHM तथा अपने विषय के TGT के पद भी आवश्यक रूप से भरने होंगे परन्तु स्थानांतरण में उन्हें वरियता ESHM पद पर ही दी जाएगी ।*

*▶️Excluded Categary : सेवारत ऐसे अध्यापक जो ट्रांसफर ड्राइव की क्वालीफाइंग डेट या ट्रांसफर ड्राइव के बंद होने के दौरान किसी अन्य ऑर्गेनाइजेशन/ गवर्नमेंट में डेपुटेशन पर हैं या स्टडी लीव पर हैं या 180 दिन से अधिक अपनी ड्यूटी से एब्सेंट या निलंबित हैं उनको ड्राइव में शामिल नहीं किया जाएगा ।*

*▶️यदि किन्हीं अध्यापकों के अंक समान रहते हैं तो सबसे पहले -*
*A-आयु की वरिष्ठता*
*B- A के समान रहने पर महिला को प्राथमिकता*
*C - B के समान रहने पर नाम का पहला वर्ण देखा जाएगा ।*

*▶️मुख्यमंत्री प्रशासनिक आधार पर किसी भी अध्यापक को पॉलिसी से छूट दे सकते हैं ।*

*▶️NCC (ANO) को ट्रांसफर ड्राइव में शामिल नहीं किया जाएगा ।*

*▶️नियमित अध्यापकों के स्थानांतरण के बाद गेस्ट अध्यापकों का ड्राइव चलाया जाएगा जो बचे हुए एलिजिबल पदों पर ही होगा ।*

*▶️जब ट्रांसफर ड्राइव ना भी चल रहा हो शादी के बाद महिला अध्यापिका को एक बार मैनुअली अपने नजदीक की रिक्तियों पर उनकी प्रार्थना अनुसार मैन्युअल स्टेशन दिया जाएगा ।*

*▶️जब ट्रांसफर ड्राइव ना भी चल रहा हो तो एक अध्यापक मैडिकल ग्राउंड/ फैमिली मेंबर्स की डैथ/ रिटायरमेंट का समय एक वर्ष से कम रहने पर सुगम संपर्क पोर्टल के माध्यम से Temporary Posting/ Shifting के लिए आवेदन कर सकता है ।*

*▶️प्रोट्रैक्टेड कैटेगरियों के अध्यापक उनकी अपनी इच्छा के आधार पर या फिर पद सरप्लस होने पर ही स्थानांतरण में भाग लेंगे और एलिजिबल कैटेगरी में शामिल होने पर उनको 120 अंक दिए जाएंगे तथा वे पुनः वही विद्यालय भी चुन सकते हैं ।*

*▶️मेवात काडर के अध्यापक ROH में नहीं जा सकते परंतु रेस्ट आफ हरियाणा के अध्यापक मेवात काडर में जा सकते हैं परंतु वरीयता मेवात कैडर के अध्यापक को ही मिलेगी । मेवात काडर से बाहर के अध्यापकों के मेवात काडर में तथा हथीन खंड में आने पर तथा मोरनी खंड में एनीव्हेयर के आधार पर आने पर कुछ शर्तों के साथ अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा ।*

*⭕Sequence of Transfer Drive ⬇️*

*1 - सबसे पहले मॉडल संस्कृति/ पीएम श्री स्कूलों हेतु ड्राइव चलाया जाएगा ।*
*2- जनरल ट्रांसफर ड्राइव - प्रिंसिपल, HM, ESHM,HT*
*3- जनरल ट्रांसफर ड्राइव - PGT, TGT, C&V, PRT (Regular)*
*4- जनरल ट्रांसफर ड्राइव - PGT, TGT, C&V, PRT (Guest)*

*⭕Preference filling & allocation sequence*

*🔹पहला राउंड : इस राउंड में, सभी योग्य रेगुलर शिक्षकों को अपनी यूनिट (यूनिटों) के लिए प्राथमिकताएं (पसंद) बताने का मौका दिया जाएगा। (पांच (5) दिनों के भीतर)*

*🔹दूसरा राउंड: इस राउंड में, जिन रेगुलर शिक्षकों को पहले राउंड में अपनी पसंद का स्टेशन नहीं मिल पाया था, उन्हें पहले राउंड के बाद बची हुई खाली पोस्ट के लिए प्राथमिकताएं बताने का मौका दिया जाएगा। (चार (4) दिनों के भीतर)*

*🔹तीसरा राउंड: इस राउंड में, सभी योग्य गेस्ट शिक्षकों को पहले और दूसरे राउंड के बाद बची हुई खाली पोस्ट के लिए प्राथमिकताएं बताने का मौका दिया जाएगा।*
*(5 दिनों के भीतर)*

*🔹चौथा राउंड: इस राउंड में, जिन रेगुलर और गेस्ट शिक्षकों को पहले, दूसरे और तीसरे राउंड में उनकी पसंद के अनुसार स्टेशन नहीं मिले, उन्हें सिस्टम द्वारा बची हुई खाली पोस्ट में से 'एनीवेयर कैटेगरी' (कहीं भी पोस्टिंग) के तहत रैंडम तरीके से स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।*

*⭕Criteria : शिक्षक का रैंक तय करने के लिए मानदंड*

*Age - 30 (25%)*
*Experience in Cadre - 30 (25%)*
*Special Factors : 60 (50%)*

*Total : 120*

*▶️आयु और अनुभव के अंकों की गणना -*

*आयु : कुल दिन ÷365 ÷2*
*अनुभव (वर्तमान कैडर में): कुल दिन ÷ 365*

*⭕मुख्य बदलाव -*

*▶️जोन स्टे हटाने के बाद ब्लॉक में 15 साल की कंडीशन भी हटा दी गई है ।*
*▶️विद्यालय का स्टे एक स्कूल में लगातार (Continuously) काम करते हुए (On any core post in school) पांच वर्ष माना जाएगा ।*
*▶️Age के प्वाइंट आधे कर दिए गए हैं ।*
*▶️Experience in Cadre के कुल 30 प्वाइंट दिए गए हैं ।*
*▶️कपल केस के जो नंबर 10 से पांच कर दिए गए थे वो अब फिर से 10 कर दिए गए हैं और पति-पत्नी दोनों को मिलेंगे ।*
*▶️कपल केस के नंबर अब सभी ऑर्गेनाइजेशन/ गवर्नमेंट में काम करने वाले पति-पत्नी को मिलेंगे, बशर्ते वो हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में कार्यरत हों ।*
*▶️प्रोटेक्टिड कटैगरी में रिटायरमेंट का जो एक साल का समय था उसे बढ़ाकर 18 महिने कर दिया गया है ।*
*▶️प्रोटेक्टिड कटैगरी में Single Parent को भी शामिल किया गया है ।*
*▶️ List of Diseases of Debilitating Nature में अब 24 बिमारियां शामिल कर दी गई हैं ।*

*⭕Diseases के नंबरों हेतु क्वालिफ़ाइंग तारीख़ पर मान्य सर्टिफ़िकेट, जो AIIMS/ PGI चंडीगढ़/ PGI-रोहतक या हरियाणा, दिल्ली या चंडीगढ़ में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विधिवत गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया हो।*

No comments:

Post a Comment