BSEH: SECONDARY EXAM MARCH 2020 RESULT Now after Science Exam

भिवानी, 07 जून, 2020 :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की सैकेण्डरी (शैक्षिक/रि-अपीयर)  परीक्षा, मार्च-2020 का परीक्षाफल  जो कि कल 8 जून 2020 को घोषित किया जाना था, को स्थगित कर दिया गया है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अब यह परीक्षा परिणाम विज्ञान विषय की परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन उपरान्त घोषित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सैकेण्डरी (शैक्षिक/रि-अपीयर)विज्ञान विषय की परीक्षा कोरोना महामारी (कोविड-19) लॉकडाउन के कारण अपने निर्धारित समय पर नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं में विज्ञान संकाय लेने वाले विद्यार्थियों को सैकेण्डरी की विज्ञान विषय की परीक्षा पास करनी  अनिवार्य होगी। 
कृपया परीक्षाफल के सन्दर्भ में जारी किए गए पहले प्रेस नोट को रद्द समझा जाये। विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की सैकेण्डरी परीक्षा, मार्च-2020 के 3,38,096 परीक्षार्थियो का परिणाम सोमवार, 8जून, 2020 दोपहर 12.15बजे को घोषित किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) के 3,38,096 परीक्षार्थियों में से 1,86,153 छात्र एवं 1,51,943 छात्राएं शामिल हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र से 2,26,939 एवं शहरी क्षेत्र से 1,11,157 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों के 1,69,385 परीक्षार्थी शामिल है तथा प्राईवेट विद्यालयों के 1,68,711 परीक्षार्थी शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह से सैकेण्डरी (रि-अपीयर) के 9,445 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है। जिसमें से 5,406 छात्र एवं 4,039 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सैकेण्डरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) परीक्षा मार्च-2020 का परीक्षा परिणाम चार विषयों के मूल्यांकन के आधार पर पांचवे विषय (विज्ञान विषय) के औसतन अंक शामिल करके घोषित किया जाएगा, जो परीक्षार्थी ग्याहरवीं कक्षा में विज्ञान संकाय लेगा उसे सैकेण्डरी के विज्ञान विषय की परीक्षा देनी होगी।

No comments:

Post a Comment