कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए डिजीटल लाइब्रेरी तैयार की है। इस लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स को प्राइमरी क्लास से लेकर पोस्ट ग्रैजुएशन तक की किताबें डिजिटल फॉर्मेंट में मिल जाएंगी। ये लाइब्रेरी मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा तैयार की गई है। वेबसाइट का नाम ‘नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ रखा गया है। सरकार का कहना है कि इसमें प्राथमिक शिक्षा से लेकर कानून, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट की किबातें बड़ी ही आसानी से उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment