SIR 2026 : Schedule, प्रक्रिया और कार्य
हरियाणा में SIR की शुरुआत 15 जून 2026 से हो रही है। इस अभियान के तहत सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेगा और फॉर्म के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र करेगा।
Pre-Draft Activities
BLO के कार्य :-
- BLO अपने बूथ में घर-घर जाकर 15 जून से 14 जुलाई तक Enumeration Farm बांटेंगे ।
- फॉर्म की डबल कॉपी दी गई है जो एक मतदाता को भरने के लिए देनी है और एक कॉपी पर साइन करवाकर रिसीविंग लेनी है ।
- BLO द्वारा रोज जितने फॉर्म बांटे जाएंगे उन्हें रोज ऐप पर अपडेट करते रहना है।
- फिलहाल फॉर्म के साथ कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं लेना है ।
- फॉर्म में वोटर द्वारा 2002 की वोटर लिस्ट की डिटेल ही भरी जाएगी वर्तमान वोटर लिस्ट की नहीं ।
- मैपिंग भी साथ-साथ करते रहें, मैपिंग 14 जुलाई तक भी कर सकते हैं ।
- अपने बूथ की ASD लिस्ट तैयार करनी है ।
- सभी फॉर्म बांटने के बाद संबंधित BLO द्वारा वोटर द्वारा भरे हुए फॉर्मों को वापस इकट्ठा किया जाएगा ।
- जिसका फॉर्म वापस नहीं आएगा उसका नाम कमीशन द्वारा जारी ड्राफ्ट सूची में नहीं आएगा ।
- जो मकान बंद मिला या दरवाजा नहीं खोला तो उसका फॉर्म उसके घर में दरवाजे के नीचे से डाल दिया जाएगा और नोटिस बाहर चस्पा कर दिया जाएगा, जिसमें दोबारा आने की डेट व समय भी बताया जाएगा ।
- हर फॉर्म पर वोटर की नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाई जाएगी ।
- भरे हुए गणना फॉर्मों पर परिवार का कोई भी सदस्य हस्ताक्षर कर सकता है ।
- नई वोट 21 जुलाई तक नहीं बनेंगी और करेक्शन भी नहीं होगी ।
- भरे हुए फॉर्म ऐप पर अपलोड किए जाएंगे, अगर किसी वोटर का फॉर्म वापस नहीं आता है तो Received Copy अपलोड की जाएगी ।
- जो वोटर कहीं और Already Mapped है उसकी वोट यहां अपने आप कट जाएगी ।
- हर Uncollectible फॉर्म के ऐप पर दिए गए चार ऑप्शन में से कोई एक सलेक्ट करना होगा ।
- वोटर ऑनलाइन भी अपना फॉर्म भर सकते हैं, जिसने फॉर्म ऑनलाइन भर दिया है उसकी हार्डकॉपी लेनी Mandatory नहीं है लेकिन ऑनलाइन भरा गया फॉर्म भी BLO द्वारा चैक किया जाएगा, सही भरा गया है या नहीं ।
- फॉर्म भरने के बाद भी Reverify/ Umap से एडिट किया जा सकता है ।
- अगर अधिकारियों को कोई चीज गलत लगती है तो वो फॉर्म को वापस कर सकते हैं, Sent back by AERO/ERO ऑप्शन में आए हुए फॉर्म को एडिट कर ठीक करना होगा ।
- विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त BLA का सहयोग जरूर लें व उन्हें अपडेट भी करते रहें, BLA का सहयोग आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा ।
मतदाता के कार्य:-
▶️BLO द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना फॉर्म को भरकर हस्ताक्षर करें और अपने BLO के पास जमा करवाएं।
▶️एक नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म पर जरूर चिपकाएं ।
▶️2002 रिकॉर्ड के साथ स्वयं या पिछले SIR में मतदाता के वंशज के तौर पर मैप करें ।
वोटर द्वारा ऑनलाइन फार्म भरना:-
🔹Online Fill Enumeration Form
🔹Search Your Name in Last SIR (2002)
SIR 2026 - Search your name in last SIR E-Roll
🔹अपना फोन नंबर/ वोटर कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करके अपना फॉर्म पूरा करें ।
After Draft Activities:-
▶️जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है और फॉर्म में भी उन्होंने 2002 की सही जानकारी नहीं भरी है या फॉर्म ही वापस नहीं किया उनका नाम कमीशन द्वारा जारी की जाने वाली ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं आएगा और उन सभी को कमीशन द्वारा नोटिस जारी होंगे जिन्हें BLO द्वारा फिर से घर-घर बांटना होगा ।
▶️जिन वोटर को नोटिस जारी होंगे उन्हें फिर अपने (कमीशन द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट अनुसार) डाक्यूमेंट्स देने होंगे ।
SIR Schedule :-
🔹BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करना - 15 जून से 14 जुलाई
🔹मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशन : 21 जुलाई
🔹दावे और आपत्तियां दर्ज करना : 21 जुलाई से 20 अगस्त
🔹दावे और आपत्तियों का निपटारा : 21 जुलाई से 18 सितंबर
🔹अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 22 सितंबर 2026
No comments:
Post a Comment