*हरियाणा सरकार का नोटिस - HTET जरूरी
ये नोटिस *14 सितंबर 2026* को निकला है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश (01.09.2025 और 29.05.2026) के बाद सभी टीचरों के लिए नया नियम लागू किया गया है।
*मुख्य बातें :-
*1. जिनकी नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है (01.09.2025 तक):*
अगर आपका HTET पास नहीं है, तो आपको *HTET पास करना ही पड़ेगा।*
नहीं किया तो आपको नौकरी से निकाल दिया जाएगा या जबरदस्ती रिटायर कर दिया जाएगा।
*2. जिनकी नौकरी 5 साल से कम बची है:*
आप बिना HTET के रिटायरमेंट तक नौकरी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको *प्रमोशन लेना है तो HTET पास करना जरूरी है।* बिना HTET प्रमोशन नहीं मिलेगा।
*3. सभी DEO को आदेश:*
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि ये जानकारी हर टीचर तक पहुंचाएं।
*4. HTET का पेपर:*
भिवानी बोर्ड अब *साल में 2 बार HTET का पेपर लेगा* ताकि सबको मौका मिल सके।
*5. नई भर्ती:*
अब से नई टीचर भर्ती भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से ही होगी। बिना HTET भर्ती नहीं होगी।
अगर आप हरियाणा में सरकारी टीचर हैं और आपकी 5 साल से ज्यादा नौकरी बची है, तो HTET पास करना आपके लिए अनिवार्य है।
No comments:
Post a Comment