HBSE: 10th Class Distt wise Result March 2016

HSEB : हरियाणा बोर्ड का 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, 48.88 रहा पास प्रतिशत
.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम का कुल प्रतिशत 48.88 रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विद्यार्थी रिजल्ट वेबसाइट www.bseh.org.in पर लॉगऑन करके देख सकते हैं।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
- इस बार 317507 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 155191 परिक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं।
- लड़कियों का परीक्षा परिणाम 52.62 प्रतिशत रहा, जबकि 45.71 प्रतिशत लडके उतीर्ण हुए।
- ग्रामीण क्षेत्र से 50.38 विद्यार्थी पास हुए, वहीं शहरी क्षेत्र के महज 45.30 प्रतिशत विधार्थी पास हुए हैं।
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत रहा निजी स्कूल से कम
- सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 42.25 रहा।
- प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 50.99 रहा।
इस तरह रहा विभिन्न जिलों का पास प्रतिशत
SR. District Name Students Appeared Qualified PA-R Re-Appear Pass%
.
1 अंबाला 12788 5188 3631 3923 40.57

2 भिवानी 26337 14241 6925 9691 54.07

3 फरीदाबाद 19406 6690 5978 6584 34.47

4 फतेहाबाद 11639 5304 3453 2836 45.57

5 गुड़गांव 13967 7222 3939 2594 51.71

6 हिसार 24853 12262 7255 4955 49.34

7 झज्जर 11239 6927 2648 1434 61.63

8 जींद 20489 9759 6216 4308 47.63

9 कैथल 17503 6596 5322 5422 37.68

10 करनाल 15679 6931 4735 3903 44.21

11 कुरुक्षेत्र 12381 5287 3561 3422 42.70

12 महेंद्रगढ़ 12171 7764 2758 1400 63.79

13 पंचकूला 4712 1853 1456 1386 39.33

14 पानीपत 15353 6916 4725 3497 45.05

15 रेवाड़ी 11645 6360 3120 2078 54.62

16 रोहतक 13013 7164 3345 2295 55.05

17 सिरसा 15531 7324 4775 3348 47.16

18 सोनीपत 19039 13297 3792 1666 69.84

19 यमुनानगर 14748 5529 4240 4917 37.49

20 मेवात 7997 3945 2083 1520 49.33

21 पलवल 17017 8632 4617 3171 50.73

No comments:

Post a Comment