जनगणना 2027: प्रगणक (Enumerator) प्रशिक्षण की मुख्य बाते ( Census 2027 : Enumerator Training HLO App)

 जनगणना 2027: प्रगणक (Enumerator) :-

 1. तकनीकी नियम एवं ऐप सेटअप

● डिजिटल जनगणना: यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल गणना है, जो "Census 2027-HLO" ऐप द्वारा होगी।

● मोबाइल मानक: Android 11.0+ या iOS 15.0+, न्यूनतम 4GB RAM और 8GB खाली स्टोरेज।

● भाषा चयन: ऐप में चुनी गई भाषा अपरिवर्तनीय है; इसे दोबारा इंस्टॉल करके भी नहीं बदला जा सकता। हिंदी भाषा को ही प्रमुखता प्रदान करे।

● गोपनीयता: एकत्र की गई जानकारी 100% गोपनीय है; साझा करना दंडनीय अपराध है।  

📲  Download Android App 

🗺 2. नजरी नक्शा और भवन संख्यांकन

ऐप में डेटा भरने से पहले फील्ड पर यह कार्य करना 70% सफलता सुनिश्चित करता है।

● प्रारंभ बिंदु: नक्शा और नंबरिंग हमेशा ब्लॉक (HLB) के उत्तर-पश्चिम (North-West) कोने से शुरू करें।

● नंबरिंग क्रम: उत्तर पश्चिम/मुख्य सड़क से शुरू कर अंदर की ओर सर्पाकार (Serpentine) क्रम में बढ़ें।

● चिन्ह (Symbols):

🏠 □ (चौकोर): आवासीय पक्का घर

⛺ △ (त्रिभुज): आवासीय कच्चा घर

❌ (आकृति में X): गैर-आवासीय घर

● नंबरिंग: मार्कर से भवन नंबर लिखें और ब्रैकेट में जनगणना मकान संख्या, जैसे 1(3)।  

📝 3. प्रमुख डेटा एंट्री गाइड (Q1-Q16)

● Q1-Q3 (पहचान): लाइन नंबर ऑटो-जनरेट होगा; पिछले भवन के लिए 'Repeat' बटन का उपयोग करें।

● Q4-Q6 (सामग्री): 'बहुमत का नियम' अपनाएं; मुख्य संरचना देखें, पेंट या पीओपी नहीं।

● Q7 (उपयोग - अति महत्वपूर्ण):

✅ आवासीय: पूरे 34 सवाल भरे जाएंगे।

🔒 ताला बंद (Locked): इसे खाली न दिखाएं; 'आवासीय' चुनकर 'Is Locked' पर टिक करें।

🚫 खाली: कोई नहीं रहता तो कारण (जैसे मरम्मत/किराये हेतु) स्पष्ट लिखें।

● Q8-Q13 (परिवार): मुखिया वह जो निर्णय लेता है; मेहमानों को न गिनें। संस्थागत (हॉस्टल) के लिए मुखिया का पद (Designation) लिखें।

● Q14-Q16 (आवास): किराएदारों से पूछें कि क्या भारत में कहीं और घर है। कमरों में रसोई/बाथरूम न जोड़ें।  

💧 4. सुविधाएँ एवं परिसंपत्तियाँ (Q17-34)

● पेयजल (Q17-18): ग्रामीण क्षेत्रों में 500m तक स्रोत को 'पास' माना जाएगा।

● शौचालय (Q21): वेस्ट सीवर, टैंक या खुली नाली में जाने के आधार पर सटीक कोड चुनें।

● ईंधन (Q25): LPG कनेक्शन होने पर भी यदि लकड़ी उपयोग होती है, तो मुख्य ईंधन 'लकड़ी' ही दर्ज करें।

● संपत्तियाँ: टीवी, लैपटॉप, वाहन आदि की जानकारी लें, भले ही वे व्यावसायिक उपयोग में हों।  

⚠️ 5. डेटा सिंक एवं सुरक्षा

● संपादन (Edit): सिंक हो चुके डेटा को सुधारने के लिए पूरा फॉर्म फिर से भरना होगा।

● सिंक: हर 5-6 घरों के बाद डेटा सिंक करें ताकि डेटा लॉस न हो。

● HLB पूर्णता: सारा डेटा सिंक कर डिजिटल हस्ताक्षर करें और 'Complete' मार्क करें।

● चेतावनी: पूरी प्रक्रिया में अपना मोबाइल न बदलें, अन्यथा अनसिंक डेटा हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगा।  

⭐ प्रगणक का 'गोल्डन मंत्र' (6 चरण) ⭐

1️⃣ पूछें ➡️ 2️⃣ जांचें ➡️ 3️⃣ दर्ज करें ➡️ 4️⃣ समीक्षा करें ➡️ 5️⃣ सिंक करें ➡️ 6️⃣ पूर्ण घोषित करें




No comments:

Post a Comment