KUK : Admission 2016-17

कुवि के 45 पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने वर्ष 2016-17 के लिए दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकतर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है। इस बार विश्वविद्यालय के सभी विभागों में प्रशासन ने ऑनलाइन दाखिला करने का निर्णय लिया है। नए सत्र में दाखिले के लिए विशेष वेबसाइट तैयार की जा रही है।
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए दाखिला शेड्यूल के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 1 जून से 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनिय¨रग, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट मैनेजमेंट, माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआइ डिजाइन, नैनो साइंस एंड टेक्नालाजी, इंस्टरूमेंटेंशन इंजीनिय¨रग के लिए 30 जुलाई तक, एमबीए पांच वर्षीय व एमबीए दो वर्षीय, एलएलबी तीन वर्षीय व एमबीए एसएफएस के लिए 25 जून तक तक आवेदन कर सकते हैं। बीएएलएलबी पांच वर्षीय ऑनर्स के लिए 18 जून, बी फार्मेसी लीट के लिए 20 जुलाई तक, बीफार्मेसी चार वर्षीय के लिए 30 जून तक, एलएलएम दो वर्षीय के लिए 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 29 जुलाई तक आवेदन
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक शाखा ने पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, पंजाबी व भागवत गीता के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से 1 जून से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे व भर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से ¨लक बनाया गया है जिस पर 1 जून से विद्यार्थी लॉग ऑन कर सकेंगे व पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।।

No comments:

Post a Comment