IGU Meerpur, Rewari : Admission 2016-17

IGU  मिशन एडमिशन: आईजीयू में एमटेक सहित 11 नए विषय शुरू, कल से ऑनलाइन करें अप्लाई
.
इंदिरागांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए 8 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। युवाओं के लिए खास ये है कि इस बार विवि में नए शिक्षा सत्र 2016-17 के लिए 11 नए विषय शुरू किए जा रहे हैं। एमबीए के बाद एमटेक जैसे टेक्निकल विषय यहां पहली बार शुरू किए जा रहे हैं। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला का शेड्यूल एक ही रहेगा, मगर कुछ के लिए एंट्रेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जबकि बाकी में स्नातक स्तर पर लिए अंकों वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
10विषयों में प्रवेश परीक्षा, बाकी में पिछले अंक वेटेज
विविद्वारा विभिन्न 10 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें एमएससी मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, कैमिस्ट्री भूगोल, एलएलबी 3 वर्षीय पाठ्यक्रम सुबह और शाम के दोनों सत्रों के लिए, एमकाॅम, बी. फार्मेसी, एमबीए, 4 वर्षीय बैचलर आॅफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं बाकी विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। बल्कि पिछली कक्षाओं में प्राप्त अंक और वेटेज के आधार पर प्रवेश मिलेगा। 2 वर्षीय मास्टर आॅफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार भी पार करना होगा। इसके अलावा जिन विषयों की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी उनमें एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए, दो वर्षीय एमएड, दो वर्षीय एलएलएम, 5 वर्षीय एमकाॅम आॅनर्स, 2 वर्षीय एमपीएड, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग सिविल, सिविल इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में बीटेक विषय शामिल हैं।
वेटेजबदलेगा मेरिट
जिनविषयों में एंट्रेस टेस्ट होना है उनमें टेस्ट के बाद तथा बाकी में ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होनी है। इसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होनी है। इनमें खेलों या अन्य गतिविधियों में राज्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों, एनसीसी एनएसएस सहित कुछ विशेष अचीवमेंट वाले विद्यार्थियों को कुछ अंकों की छूट दी जाती है। जैसे 5 प्रतिशत की छूट मिली ओर मेरिट लिस्ट 70 प्रतिशत है तो विद्यार्थी के 65 नंबर हैं तो भी दाखिला हो जाएगा। जबकि बगैर वेटेज वाला 69 प्रतिशत के बावजूद दाखिला नहीं ले सकता।
एमसीएके लिए विवि को चुनना होगा ऑप्शन
दोवर्षीय पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में प्रवेश के लिए हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से दाखिले होंगे। इसके लिए वेबसाइट www.hstes.org.in पर अप्लाई करना होगा। इसमें ऑप्शन के तौर पर जिस यूनिवर्सिटी और संस्थान का चुनाव विद्यार्थी करेंगे उन्हीं सीटों और मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए 3 जिलों में सेंटर
आवेदनप्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। इसके लिए पहली बार यूनिवर्सिटी द्वारा 3 अलग-अलग जिलों में सेंटर बनाए गए हैं,। जिससे दूर के जिलों के आवेदकों काे रेवाड़ी आने की बजाय नजदीक सेंटर पर परीक्षा देने में आसानी हो सके। रेवाड़ी में आईजीयू, रोहतक में वैश्य महिला कॉलेज तथा गुड़गांव में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-19 शामिल हैं। 5 जुलाई को टेस्ट का परिणाम घोषित किया जाएगा।
हार्ड कॉपी जमा कराना जरूरी
^शेड्यूलके अनुसार 8 जून से 25 जून तक अप्लाई किया जा सकता है। मगर ध्यान रखने वाली बात ये है कि 28 जून तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट (हार्ड कॉपी) निकलवाकर तथा जरूरी कागजात के साथ विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। कागजात जमा कराने वाले विद्यार्थी का नाम ही मेरिट लिस्ट के लिए शामिल किया जाएगा। -प्रो.एसपी बंसल, वीसी, आईजीयू।

No comments:

Post a Comment