BSEH : Download NMMSS Admit Card 2026 ( राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा नवंबर-2026 के प्रवेश-पत्र )

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा हेतु 19 नवंबर से लाईव होंगे प्रवेश-पत्र:-
29 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा: 
भिवानी, 18 नवंबर, 2026:   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित करवाई जाने वाली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना (NMMSS) परीक्षा नवंबर-2026 के प्रवेश-पत्र (Admit Card) 19 नवंबर, 2026 से लार्ईव किए जा रहे हैं, जो शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in एवं SCERT Gurugram, Haryana की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  डॉ० शंकर लाल धूपड़  एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस वक्तव्य में संयुक्त रूप से बताया कि इस परीक्षा हेतु पात्र  परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) 19 नवंबर से लाईव किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नंबर व जन्म तिथि भरकर प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र (Admit Card) पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढक़र व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने आगे बताया कि स्वयं लिखने में असमर्थ नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जिनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है तथा वे लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, वे परीक्षार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति, लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज/प्रलेख जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित), फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई/अस्थायी पता सहित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरान्त परीक्षा से दो दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे।
राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा शिक्षा विभाग नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य सरकारी / अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली गरीब बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने हेतु परीक्षा आयोजित की जाती है। छात्रवृत्ति ₹1000 प्रति माह कक्षा IX, X, XI व XII के लिए है।
2
इस परीक्षा में बैठने हेतु विद्यार्थी राज्य के सरकारी / अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों तथा उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा इन्हीं विद्यालयों से पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹3,50,000 से कम होनी चाहिए।
.

No comments:

Post a Comment